दु:खद -: सुप्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून| लंबे समय से बीमार चल रहे प्रख्यात कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली एम्स में निधन हो गया है| बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली|


बताते चलें कि उन्हें 10 अगस्त को हार्ट अटैक के बाद एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था| वह 41 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे| राजू श्रीवास्तव 58 वर्ष के थे|
प्रख्यात कॉमेडियन श्रीवास्तव के निधन से पूरे देश सहित उत्तराखंड में भी शोक की लहर छा गई है| ब्रेन को छोड़कर राजू श्रीवास्तव के सारे अंग ठीक से काम कर रहे थे| 10 अगस्त को एक जिम में वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव गिर पड़े और फिर बेहोश हो गए| आईसीयू में भर्ती राजू श्रीवास्तव को पिछले डेढ़ सप्ताह के दौरान इंफेक्शन के चलते कई बार बुखार भी आया|


लंबे समय से बीमार चल रहे प्रख्यात कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक प्रकट किया है| अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री धामी ने राजू श्रीवास्तव के निधन को मनोरंजन जगत और देश की एक अपूरणीय क्षति बताया|