चरम पर पहुंचा रूस यूक्रेन विवाद, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने कहीं यह बात

रूस यूक्रेन विवाद अब चरम पर पहुंच गया है| कल पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास सत्र में रूस समर्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों को मान्यता दे दी है| पुतिन ने रक्षा मंत्रालय को पूर्वी यूक्रेन की दोनों अलगाववादी क्षेत्रों डोनेट्स्क और तुंगास्क में रूसी सैनिकों को भेजने का आदेश दे दिया| जिससे रूस हमले के खतरे और ज्यादा बढ़ गया है| युद्ध के खतरे को देखते हुए अमेरिका अपने दूतावास को पश्चिमी यूक्रेन से हटाकर पोलैंड ले जा रहा है| इससे पूर्व अमेरिका दूतावास को कीव से लविव लेकर आया था| मौजूदा हालात पर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है और इस मामले को लेकर एक बैठक बुलाई| इस बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि हम सभी पक्षों से संयम बरतने का आवाहन करते हैं| हमें विश्वास है कि इस मुद्दे को केवल राजनीतिक बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है| नागरिकों की सुरक्षा आवश्यक है| 20,000 से ज्यादा भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते हैं और पढ़ाई करते हैं| भारतीयों की सलामती हमारी प्राथमिकता है| रूस के साथ यूक्रेन की सीमा पर बढ़ता तनाव गहरी चिंता का विषय है| इस घटनाक्रमों में क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को कमजोर करने की क्षमता है|