
जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं यूक्रेन पर रूस का खतरा और भी बढ़ता नजर आ रहा है। बीते बुधवार 23 फरवरी 2022 को रूस के टैंक पूर्वी यूक्रेन के डोनेस्क और लुहांस्क में दाखिल हो चुके हैं। तथा इस बीच रूस और यूक्रेन दोनों देशों के बीच गोलीबारी भी बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि गोलीबारी की चपेट में आकर यूक्रेन ने अपने एक सैनिक की जान गवाई है और 6 सैनिक घायल है। यूक्रेन में तनाव को बढ़ता देख अन्य देश जैसे पोलैंड, अमेरिका, हंगरी, रोमानिया भी अपनी सैनिक तैनाती बढ़ा रहे हैं हालांकि अभी तक रूस की नजर केवल यूक्रेन पर है और दोनों पक्षों में तनाव काफी बना हुआ है। इसी तनाव के चलते यूक्रेन का एक सैनिक मारा गया और 6 सैनिक घायल हो गए।

