
रूस द्वारा यूक्रेन के मारियोपोल स्थित एक ड्रामा थिएटर पर बुधवार को हवाई हमला किया गया था जिसमें 130 लोगों को बचाया गया। मगर खबर मिली है कि अभी भी 1300 से अधिक लोग मलबे में फंसे हुए हैं। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को रूसी विमानों द्वारा इस थिएटर पर बमबारी की गई थी जिसमें कई लोग अभी भी मलबे में ही फंसे हुए हैं। थिएटर की फोटो साझा कर कहा गया कि रूसी सेना ने मारियोपोल के केंद्र में ड्रामा थिएटर को जानबूझकर और निंदनीय रूप से नष्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि थिएटर में सैकड़ों शांतिपूर्ण मारियुपोल निवासी छिपे हुए थे।जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं रूस यूक्रेन पर अपने हमले तेज कर रहा है हालांकि इस बीच रूस को कई देशों के प्रतिबंधों का भी सामना करना पड़ रहा है।

