रुद्रपुर:- सिपाही की पत्नी के बैग से गायब हुए 5 लाख रुपए के जेवरात…… पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में पुलिस आम जनता को बचाने का आश्वासन देती है मगर वहीं दूसरी तरफ खुद अपनों की रक्षा करने में भी कभी-कभी असफल हो जाती है। बता दे कि चोरों ने बीते 16 अप्रैल को रुद्रपुर के सवारी वाहन से हल्द्वानी आ रही सिपाही की पत्नी का ट्रॉली बैग काटकर करीब 5 लाख रुपए के जेवरात उड़ा लिए गए थे और इस मामले में पीड़िता द्वारा 21 अप्रैल को तहरीर सौंपी गई मगर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

बता दें कि चोरों ने ट्रॉली बैग काटकर जेवर उड़ाए थे हालांकि मामले में पुलिस कर्मी के परिजनों का कहना है कि इसे लेकर रुद्रपुर में भी मुकदमा दर्ज कराया गया है और संजय राणा रुद्रपुर पुलिस लाइन में सिपाही हैं जिनकी पत्नी नीमा राणा ने बताया कि वह अल्मोड़ा में उनकी भतीजी की शादी में जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार होकर घर से रुद्रपुर स्थित दीदी चौक पहुंची वहां से टाटा मैजिक वाहन से हल्द्वानी के लिए निकली। उन्हें गौलापार में बहन के घर जाना था और मैजिक चालक ने उनके ट्रॉली बैग को वाहन के पीछे रख दिया था इसके बाद वह सिंधी चौराहे पर पहुंचे तथा दोबारा ई रिक्शा लिया। फिर दीदी के घर गौलापार पहुंची। जब उन्होंने वहां कपड़े निकालने के लिए देखा तो ट्रॉली बैग कटा हुआ था बैग में रखी सोने की नथ, पौची, कान के झुमके ,मांग टीका, सोने की माला और दो जोड़ी पायल तथा 5000 कैश चोरी हो गया था इस मामले में जांच की जा रही है और पुलिस जल्द ही चोर का पता लगा लेगी।