रुद्रपुर:- रैबीज के कारण हुई गाय की मौत…… दूध पीने वालों ने लगवाए इंजेक्शन….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के यूएस नगर के सितारगंज ब्लॉक से ऐसी खबर सामने आ रही है जहां अरविंदनगर गांव निवासी रविंद्र विश्वास की गाय को रैबीज संक्रमित कुत्ते ने 2 माह पहले काट दिया था जिसके बाद गाय की मौत हो गई और अब गाय का दूध पीने वाले 184 ग्रामीणों को एंटी रैबीज का टीका लगवाना पड़ रहा है। बता दें कि ग्रामीणों ने सितारगंज के एक सरकारी अस्पताल में एंटी रैबीज का टीका लगाया। अधिकारियों के अनुसार गाय को रैबीज संक्रमित कुत्ते ने काटा था जिसकी मौत हो गई है और उसका दूध पीने वाले ग्रामीणों ने अब एंटी रैबीज के टीके लगवाए हैं। बता दें कि रविंद्र विश्वास की गाय को कुत्ते ने 2 माह पहले काटा था और उसके बाद गांव के ही एक ग्रामीण रूमाला विश्वास के घर पर एक धार्मिक कार्यक्रम था जहां सभी ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया था और उन्हें पीने के लिए चरणाअमृत दिया गया जो कि उसी गाय के दूध से बनाया गया था। रविंद्र विश्वास ने अपनी गाय का असामान्य व्यवहार देखा तो इलाज के लिए पशु चिकित्सक बुलाए तब पता चला कि गाय रैबीज से संक्रमित हैं और उसके बाद उसकी अचानक से मौत हो गई जिसके बाद ग्रामीणों ने एंटी रैबीज के टीके लगवाएं।