
उत्तराखंड राज्य के रुद्रपुर से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां धनराशि दोगुनी करने का लालच देकर उत्तर प्रदेश के चार लोगों को रुद्रपुर बुलाया गया और उनसे ₹200000 ले लिए गए। इसके बाद उन्हें ₹400000 के नकली नोट थमा दिए और जब वह जाने लगे तो आरोपितो ने पुलिस कर्मी और एक अन्य पीआरडी जवान की मदद से पूरी रकम छीन ली। जब इस साजिश का पता पीड़ित को चला तो पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने गिरोह में शामिल पीआरडी जवान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने में तैनात कांस्टेबल और गिरोह का सरगना भाग निकला एक अन्य पुलिसकर्मी की संलिप्तता भी जांची जा रही है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी के मुताबिक सीतापुर के ग्राम सेखवापुर निवासी इंद्रसेन वर्मा ने बताया की मोहम्मद हंजला उनके गांव में रहता है वे लोग आसपास के गांव में फेरी लगाने का काम करते हैं। 8 दिसंबर को इइटारी तालगांव सीतापुर निवासी जीशान ने फोन पर कहा कि रुद्रपुर और नैनीताल में बहुत ठंड है वहां पर वे लोग कंबल बेच सकते हैं और साथ में रुद्रपुर में रहने वाले कुछ अन्य लोग हैं जो पैसे दुगने करने का काम करते हैं वे लोग जितने भी रुपए लगाएंगे उसके बदले दोगुना कर लौटाएंगे। लालच में आकर दोनों एक लाख रूपए लेकर रुद्रपुर आ गए जीशान उन्हें पप्पू ढाबे पर ले गया और वहां वे लोग पिंटू के आने का इंतजार करने लगे उन्होंने आरोपियों को पैसे दे दिए और आरोपितो ने उन्हें नकली नोट भी दे दिए लेकिन उसके बाद वे कुछ दूरी पर गए तो स्कूटी सवार एक व्यक्ति के साथ पुलिस की वर्दी में एक युवक आया उन्होंने उन्हें रोक लिया और पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। इस मामले में बैग छीलने वाले आरोपितो वीरेंद्र और सुरेंद्र पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई थी। बीते शनिवार को काशीपुर रोड रुद्रपुर से पीआरडी जवान समेत तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से एक- एक मोबाइल फोन और 50-50 हजार रुपए की धनराशि बरामद हुई है। उन तीनों ने बताया कि नकली नोट बेचने के नाम पर वह लोगों से ठगी करते हैं।

