
देहरादून| राज्य के युवाओं को स्टार्टअप के प्रति जागरूक करने को लेकर राइजिंग उत्तराखंड के तहत आज से तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू हो रही है| इसमें 40 से ज्यादा केंद्रीय संस्था अपनी उपलब्धियों के स्टॉल लगाएंगे|
पैसिफिक होटल में बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने बताया , आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पहली बार मेगा प्रदर्शनी लगाई जा रही है| बारिश के मद्देनजर प्रदर्शनी होटल में लगेगी| मुख्यमंत्री धामी गुरुवार सुबह 11:30 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे| प्रदर्शनी में इसरो, डीआरडीओ, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, आईआईपी, टीएचडीसी आदि संस्थाओं के वैज्ञानिक भी हिस्सा लेंगे| वीवी और कॉलेजों के छात्र छात्राओं को प्रदर्शनी में आमंत्रित किया गया है|
