
वैज्ञानिकों ने ब्रेन स्ट्रोक को लेकर एक शोध में चौकाने वाले दावे किए हैं| वैज्ञानिकों ने इस शोध में दावा किया है कि, ए ब्लड ग्रुप वाले लोगों को कम उम्र में ब्रेन स्ट्रोक होने की संभावना ज्यादा होती है| जबकि बाकी ब्लड ग्रुप की तुलना में ओ टाइप वाले लोगों में ऐसा होने का जोखिम सबसे कम पाया गया| यह जानकारी एक अमेरिकी अध्ययन से सामने आई है|
यूनिवर्सिटी आफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ़ मेडिसिन बाल्टीमोर के शोधकर्ताओं ने पियर रिव्यूड मेडिकल जर्नल न्यूरोलॉजी में प्रकाशित एक लेख में ब्लड ग्रुप को कम उम्र में स्ट्रोक के जोखिम से जुड़ा है| शोधकर्ताओं ने ए ब्लड ग्रुप वाले लोगों में अन्य ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तुलना में कम उम्र में स्ट्रोक होने का खतरा 18% ज्यादा है, जबकि ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों में यह जोखिम 12% से कम था|
ए ब्लड ग्रुप के लोगों के इससे मरने की संभावना ज्यादा है और बचे लोगों को संभावित रूप से दशकों तक विकलांगता का सामना करना पड़ सकता है| इसके बावजूद कम उम्र में होने वाले स्ट्रोक के कारणों पर बहुत कम शोध हुआ है|
बताते चलें कि स्ट्रोक तब होता है, जब दिमाग के एक हिस्से में ब्लड पहुंचना बंद हो जाता है| ऐसा या तो रक्त वाहिका के फटने या दिमाग की नसों में खून बहना रुकने (ब्लॉकेज) के कारण हो जाता है| स्ट्रोक से होने वाला नुकसान इस बात पर निर्भर करता है कि मस्तिष्क का कौन सा हिस्सा प्रभावित हुआ है और मरीज को कितनी जल्दी चिकित्सा देखभाल मिलती है|
