
खुदाई के दौरान श्री राम जन्मभूमि पर प्राचीन मंदिर के कुछ अवशेष मिले हैं।इन अवशेषों में मूर्तियां, स्तंभ शामिल है।
बता दे कि इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय द्वारा दी गई है। चंपतराय ने एक्स पर कहा कि “श्री राम जन्मभूमि पर खुदाई के दौरान मंदिर के प्राचीन अवशेष मिले हैं जिनमें मूर्तियां और स्तंभ शामिल है” यह मंदिर निर्माण से जुड़ी हुई है। बता दें कि राम मंदिर के प्रथम तल का निर्माण कार्य पूर्ण होने वाला है और अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मैराथन बैठक आयोजित की गई है। जानकारी के मुताबिक राम जन्मभूमि परिसर में स्थित एलएनटी कार्यालय में हो रही भवन निर्माण समिति की अहम बैठक में कई निर्णय लिए जाने हैं और प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करके मकर संक्रांति से 26 जनवरी के बीच का दिन निश्चित किया जाना है।

