Uttarakhand-कुमाऊं में पशुपालकों को राहत लंपी डिजीज स्किन बीमारी से बचने के लिए मिलेंगी 15 हजार वैक्सीन

हल्द्वानी। उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में लंपी डिजीज स्किन बीमारी से पशुओं को राहत मिलेगी दरअसल पशुओं में कहर बरपा रही इस बीमारी को लेकर कुमाऊं पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है जिसके लिए चंपावत और उधम सिंह नगर के बॉर्डर पर बाहर से पशुओं पर निगरानी रखी जा रही और वहीं दूसरी तरफ इस बीमारी से बचाव हेतु 15000 वैक्सीन की डिमांड भी कर दी गई हैं।हालांकि अभी तक कुमाऊं में इस बीमारी का एक भी मामला सामने नहीं आया है इसलिए पशुपालन विभाग पहले से ही सतर्क हो गया है और इस बीमारी से कुमाऊं के पशुओं को राहत मिलेगी क्योंकि उन तक इस बीमारी के पहुंचने से पहले पशुपालन विभाग इसे रोकने हेतु कई प्रयास कर रहा है और लगातार पशुओं का वैक्सीनेशन भी किया जा रहा है। कुमाऊं में यह बीमारी कहर ना बरपा सके इसके लिए नेपाल और उत्तर प्रदेश से जो भी पशु यहां पर आ रहे हैं उनकी बॉर्डर पर जांच की जा रही हैं। बॉर्डर पर पशु चिकित्सकों की टीम को पशुओं की जांच हेतु तैनात कर दिया गया है और कुमाऊं के लिए 15000 वैक्सीन की डिमांड की गई है। बता दें कि पशुओं में इस बीमारी के लक्षण कुछ इस प्रकार है जैसे बुखार तेज होना, पूरे शरीर में फोड़े निकलना और बड़े फोड़ों का फूट जाना तथा पशुओं के मुंह से लार का गिरना। इस बीमारी के दौरान पशु खाना भी कम कर देते हैं।