![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
इस महंगाई के दौर में देश में हर छोटी से छोटी चीज से लेकर बड़ी से बड़ी चीज तक काफी महंगी हो गई है ऐसे में खाद्य तेलों के दाम आसमान छू रहे हैं। मगर इस दौरान एक राहत भरी खबर सामने आ रही है कि खाद्य तेलों की कंपनियों ने तेल के दाम में 15 से 20 रुपए प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट की है।
यदि बीते मंगलवार की बात करें तो उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सरसों के तेल की कीमत 184.59 प्रति किलोग्राम थी तथा मूंगफली के तेल की 180 रुपए , सोया तेल 140.85, तथा सूरजमुखी का तेल 162.4, तथा पाम तेल की कीमत 128.5 रुपए प्रति किलोग्राम थी।
खाद्य तेल के दामों में गिरावट करने वाली कंपनियों में जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया, मोदी नेचुरल, दिल्ली, हैदराबाद, गोपाल रि-फायल एंड सॉल्वेंट, गोकुल एग्रो रिसोर्सेज, विजय सॉल्वेंक्स तथा एन के प्रोटींस शामिल है। तथा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि तेल में आडाणी विल्मर और रुचि इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों ने भी 15 से ₹20 तक की गिरावट कर रखी है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)