![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
दोहरी महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए मोदी सरकार की तरफ से एक राहत की खबर सामने आ रही है| जिसके तहत मोदी सरकार ने घरेलू गैस की कीमतों को कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय हब गैस की जगह इंपोर्टेड क्रूड के साथ लिंक कर लिया है|
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस जानकारी को साझा करते हुए कहा कि कैबिनेट ने गैस सस्ते मूल्य निर्धारण करने के लिए नए फार्मूले को मंजूरी दी है| जिसके तहत घरेलू गैस, सीएनजी, पाइप्ड रसोई गैस के दामों को नियंत्रण में रखने के लिए सीमा लागू की जाएगी| जिसकी वजह से इनकी कीमतों में 10% तक की गिरावट देखने को मिलेगी और गैस की कीमतें महीने के हिसाब से अपडेट की जाएंगी|
प्राकृतिक गैस को अब अमेरिका, कनाडा और रूस जैसे अधिशेष देशों की तरह कच्चे तेल की कीमतों से जोड़ा जाएगा| पहले इनका मूल्य निर्धारण गैस कीमतों के आधार पर किया जाता था|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)