![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
रानीखेत| भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट ने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कैलाश बिष्ट द्वारा घोषित मंडल अध्यक्षों की घोषणा को रद्द करते हुए इसे बदले की भावना से प्रेरित करार दिया है|
लीला बिष्ट ने आधिकारिक तौर पर जारी एक पत्र में कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष द्वारा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है| जिसमें जिला प्रभारियों एवं पदाधिकारियों को नजरअंदाज किया गया है| जिससे स्पष्ट है कि यहां बदले की भावना से प्रेरित कार्य है जिसके चलते इस घोषणा को रद्द किया जाता है|
हालांकि इसके बाद इस मामले पर अभी तक युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कैलाश बिष्ट की ओर से कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है|
आपको बता दें बीती देर शाम युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने संगठन जिले के समस्त मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की थी|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)