
उत्तराखंड राज्य के रामनगर में अवैध रूप से खेत की भूमि खोदकर उसमें से उपखनिज निकालने का कार्य किया जा रहा था और इसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम की अध्यक्षता में अफसरो ने निरीक्षण किया। बता दें कि निरीक्षण के दौरान खेत में हो रहे अवैध खनन को पकड़ लिया गया।
टीम ने खेत मालिक पर 7 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। ग्राम भवानीपुर क्षेत्र में प्रशासन को खेत से अवैध खनन किए जाने की शिकायत मिली और एसडीएम राहुल शाह की अध्यक्षता में विभाग द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम भवानीपुर खुल्बे में नाप खेत की भूमि में हो रहा अवैध खनन टीम को मिला जिसकी जांच की गई। अवैध रूप से निकाले गए उपखनिज का परिवहन भी किया जा रहा था। बता दे कि जब पैमाइश की गई तो 1735 घन मीटर खनिज का अवैध रूप से खदान करके अवैध परिवहन किया जाना पाया गया इसके बाद खननकर्ता पर 7 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाया गया है।

