उत्तराखंड में फिर बारिश, बर्फबारी अलर्ट जारी…….. जानिए कब से कब तक

उत्तराखंड में पिछले दिनों खूब बारिश हुई थी जिसके चलते लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। मगर मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में 19, 20 और 21 तारीख को मौसम खराब हो सकता है और पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं बताई जा रही है। तथा 21 जनवरी 2022 के बाद राज्य में बारिश और ज्यादा बढ़ सकती है।

तथा राज्य में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस दौरान बर्फबारी हो सकती है। आज 19 जनवरी 2022 को पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं हैं। दरअसल बीते मंगलवार की शाम से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य में मौसम बदल सकता है जिसके चलते राज्य के कई इलाकों में बारिश और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। तथा आगामी 22 और 23 जनवरी को राज्य में बारिश में काफी वृद्धि हो सकती है।