बारिश ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, जानिए और कितनी बढ़ेगी ठंड, कब मिलेगी राहत

इस बार बारिश ने 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है| दिल्ली में बारिश के बाद अभी भी बारिश कहर देखने को मिल रहा है| जिससे ठंड में इजाफा तेजी से हो रहा है| बीते दो दिनों समेत जनवरी में रिकॉर्ड टूट गया है| जनवरी में इतनी ज्यादा बारिश 122 साल पहले हुई थी|
इसी के चलते दिल्ली एनसीआर समेत देश के बड़े हिस्से ठंड की चपेट में आ गए हैं| मौसम विभाग के मुताबिक अभी राहत नहीं मिलने वाली है| शनिवार और रविवार को बारिश के बाद सोमवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटी हुई है| इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि आज भी पूरे दिन लोगों को सूर्य देवता के दर्शन होने की उम्मीद नहीं है| दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के बड़े इलाकों में आज दोपहर तक कोहरा छाया रहने के आसार है|


मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन तक ऐसे ही स्थिति रहेगी| यही नहीं 26 और 27 जनवरी को शीतललहर तेज हो सकती है| इसके चलते पारा और लुढ़क सकता है| साफ है कि इस महीने सर्दी से निजात नहीं मिलने वाली है|
ट्वीट के जरिए मौसम विभाग ने कहा है कि मध्यप्रदेश में भी अगले 3 दिन तब जबरदस्त कोहरा रहने वाला है| राजधानी दिल्ली में इस साल जनवरी महीने में बादल जमकर बरसे है| आईएमडी के अनुसार देश में वर्ष 2009 के बाद यानी 122 वर्षों में जनवरी में हुई यह सबसे अधिक बारिश है| इसकि वजह एक के बाद एक कई पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है| आज दिल्ली में 9 डिग्री तक तापमान गिरने की उम्मीद जताई जा रही है|