रेलवे ने लिया फैसला -: 3 घंटे से ज्यादा देरी से चली ट्रेन तो टिकट की रकम होगी वापस, जाने कारण

देहरादून| आपको बता दें कि अगर यात्रियों को 3 घंटे से अधिक समय तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा तो उनकी टिकट की पूरी रकम उन्हें लौटा दी जाएगी| दरअसल, मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाने से ट्रेन की रफ़्तार धीरे होने लगी है| दून में ट्रेन देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है|


इन दिनों देहरादून, उधम सिंह नगर, दिल्ली समेत पंजाब, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा झा रहा है|


देहरादून रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सुभाष अग्रवाल के मुताबिक, कोहरे के चलते सुबह के समय ही ट्रेन का संचालन प्रभावित हो रहा है| धीमी गति होने की वजह से ट्रेन देरी से पहुंच रही है| ऐसे में अगर किसी यात्री को ट्रेन का 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ा और वह यात्री नहीं करता तो उसके टिकट की पूरी रकम उसे लौटाई जाएगी| हालांकि दिन के समय मौसम साफ होने से संचालन किया जा रहा है|