फिर बढ़ सकती हैं राहुल गांधी की मुश्किले……. उत्तराखंड में इस मामले पर मानहानि का केस दर्ज

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की उत्तराखंड में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उत्तराखंड में भी राहुल गांधी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जा रही है। उनकी मुश्किलें कम होती हुई नहीं दिखाई दे रही हैं। संसद सदस्यता रद्द होने के बाद उत्तराखंड में उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उनके जीवन में और अधिक समस्याएं आ सकती हैं, राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में भी केस दर्ज किया गया है। आरएसएस पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में राहुल गांधी पर मानहानि का केस दायर किया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय शिव सिंह ने मामले को प्रकीर्ण वाद के रूप में दर्ज कर अग्रिम सुनवाई के लिए 12 अप्रैल 2023 मुकर्रर की है। दायर वाद में शिकायतकर्ता कमल भदौरिया का कहना है कि देशवासियों की भावना आरएसएस से जुड़ी हुई है और उसके बावजूद राहुल गांधी ने 9 जनवरी 2023 में कुरुक्षेत्र अंबाला में आयोजित सभा में आरएसएस के प्रति अभद्र टिप्पणी की थी। बता दें कि इससे पहले अडाणी मामले में बोलने पर राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म हुई थी। हालांकि राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस में काफी आक्रोश है और कांग्रेस लगातार सरकार पर निशाना साध रही है।

Recent Posts