राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द……… 8 साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज नेता राहुल गांधी को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें कि मानहानि केस में सजा मिलने के बाद अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है। वह आगामी 8 वर्षों तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। राहुल गांधी को मानहानि केस में 2 साल की सजा मिली थी जिसमें उन्हें जमानत भी मिल गई मगर अब वह आगामी 8 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उनकी मोदी सरनेम टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। यह मामला सूरत की एक कोर्ट में लड़ा गया और सूरत की कोर्ट ने मानहानि के मामले में राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी। उन्होंने मोदी सरनेम को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था जिस कारण कोर्ट ने उन्हें दोषी माना। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करते हुए लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 को चुनावी रैली में विवादित टिप्पणी की गई थी जिसके बाद अब जाकर उन्हें कोर्ट ने दोषी करार दिया है। इस मामले में राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था और अब राहुल गांधी द्वारा दिया गया विवादित बयान उन्हें काफी भारी पड़ा है।