प्रधानमंत्री बनने पर राहुल गांधी सबसे पहले करेंगे यह तीन काम, पत्रकार के सवाल पर दिया जवाब

इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार जनसभाओं और मीडिया को संबोधित कर रहे हैं|


आज जब पत्रकार ने राहुल गांधी से पूछा कि अगर आप प्रधानमंत्री बने तो सबसे पहले क्या करेंगे? तब राहुल गांधी ने सबसे पहले इन 3 कामों को करने की बात कही -:
पहला, राहुल गांधी ने कहा, मैं सबसे पहले देश में शिक्षा की संरचना बनाना चाहूंगा| हमारा एजुकेशन सिस्टम सही तरीके से काम ही नहीं कर रहा है| वह बच्चों को कोई विजन ही नहीं दे पा रहा है| उन्होंने कहा, यात्रा के दौरान मैंने हजारों बच्चों से बात की| सबसे पूछा कॉलेज खत्म करने के बाद तुम क्या करना चाहते हो| मुझे बस बस पांच जवाब मिले – डॉक्टर, लॉयर, इंजीनियर, पायलट, आईएएस| उन्होंने कहा 99.9 प्रतिशत बच्चे यही जवाब दे रहे हैं यानी हमारा एजुकेशन सिस्टम उन बच्चों को बता रहा है कि आप इन पांच काम के अलावा कुछ नहीं कर सकते|
दूसरा, उन्होंने कहा, हम बिना स्किल का सम्मान किए युवाओं को रोजगार नहीं दे सकते हैं| फिर चाहे वह कोई भी हो| अभी हम, जिसके पास स्किल है उसकी मदद नहीं करते हैं, उसकी स्किल को खत्म करने की कोशिश करते हैं|
तीसरा, राहुल गांधी ने कहा, ‘हमें देश में भाईचारे, एकता और प्रेम की भावना का प्रसार करना है| इसका असर देश की सीमाओं पर भी पड़ता है| देश में हिंसा, नफरत का असर दूसरे देश देखते हैं| उसका फायदा उठाते हैं| हमारी विदेश नीति बहुत भ्रमित करने वाली है| इससे हमें जबरदस्त नुकसान होगा| कोविड-19 के दौरान भी मैंने यह बात कही थी|’