
उत्तराखंड राज्य की धर्मनगरी हरिद्वार में बीते शनिवार की शाम को भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एथलीट पीटी उषा हरिद्वार पहुंची यहां वह हरकी पौड़ी पर संध्या कालीन आरती में भी शामिल हई। बता दें कि उड़न परी नाम से जानी जाने वाले पीटी उषा ने विधि विधान के साथ गंगा पूजन किया और आरती की इसके साथ ही उन्होंने गंगा मां से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में ओलंपिक में जाने वाली भारतीय टीम इस बार सबसे ज्यादा मेडल लेकर आए। उन्होंने इसी मनोकामना के साथ अपने पति, बहन और जीजा के साथ भगवती गंगा जी के दर्शन एवं आरती की। उनके साथ इस दौरान उत्तराखंड राज्य के डीजीपी अशोक कुमार की पत्नी अलकनंदा अशोक कुमार भी मौजूद रही। गंगा आरती के बाद श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सचिव गंगा सेवा दल उज्जवल पंडित ने पीटी उषा का फटका ओढ़ाकर और गंगाजली प्रसाद तथा चुनरी भेंट कर स्वागत किया।

