गौरवान्वित -: उत्तराखंड की बेटी ओलंपियन वंदना कटारिया को पद्मश्री सम्मान

देहरादून| विश्व भर में हॉकी खेल में अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष की बूते नाम कमाने वाली उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा| कल भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी है|


जिसमें वंदना कटारिया का नाम भी शामिल है| उत्तराखंड के लिए एक यह गौरव का पल है| वंदना हरिद्वार की रोशन बाद गांव की रहने वाली है| टोक्यो ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में गोली की हैट्रिक लगातार वंदना कटारिया ने इतिहास रच दिया था| वंदना की इस हैट्रिक को स्वर्ण पन्नों में दर्ज किया गया| इसके बाद विगत वर्ष वंदना कटारिया को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा गया था| अब वंदना को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जा रहा है| वंदना को पद्मश्री मिलने की खबर के बाद परिवार में खुशी का माहौल है|
इसके अलावा वंदना कटारिया को उत्तराखंड सरकार ने ‘बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ’ और महिला सशक्तिकरण अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी बनाया हुआ है|