
पिथौरागढ़। देवभूमि उत्तराखंड के लिए यह काफी गौरवान्वित करने वाला विषय है कि यहां के प्रत्येक गांव का कोई ना कोई नौजवान सेना में जवान है। यही नहीं उत्तराखंड के युवा आज हर क्षेत्र में आगे हैं फिर चाहे वह बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या फिर सरहद पर जाना। इसी बीच उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की तनुजा खाती ने भी अपना नाम दर्ज कर लिया है दरअसल कुमाऊं की बेटी तनुजा खाती का चयन आगामी गणतंत्र दिवस 2022 की परेड के लिए हुआ है। 26 जनवरी 2022 को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में देश के जाबाज कैडेट्स हिस्सा लेते हैं। और इस बार पिथौरागढ़ की तनुजा खाती ने भी यह उपलब्धि हासिल की है।
तनुजा खाती की इस उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड का सीना चौड़ा हो गया है। वर्तमान में तनुजा खाती नगर के ही एलएसएम महाविद्यालय में एमएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है। तथा तनुजा खाती आगामी एक जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 तक चाणक्यपुरी के इंटरनेशनल यूथ हॉस्टल में रहेंगी। तथा उनकी इस सफलता से कई लोगों ने उन्हें बधाई भी दी और तनुजा ने प्राचार्य अशोक नेगी, डॉ सरोज वर्मा, और जिला युवा अधिकारी ध्रुव डोगरा को अपनी सफलता का श्रेय दिया है। तथा कई लोगों ने तनुजा के आने वाले भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं।

