गौरवान्वित:- वायु सेना में अफसर बने उत्तराखंड के सौरव नेगी

उत्तराखंड राज्य के सौरव नेगी भारतीय वायु सेना में ऑफिसर बन गए है। बता दें कि सौरव नेगी ने बीते शनिवार को एयर फोर्स अकैडमी हैदराबाद से पास आउट किया है। उनके पास आउट होने पर परिवार में जश्न का माहौल है। 23 वर्षीय सौरव नेगी ने अपनी 12वीं मार्शल स्कूल से की जिसके बाद डीएवी पीजी कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की और फिर उनका एयरफोर्स में चयन हो गया। सौरव बीते जनवरी में एयर फोर्स एकेडमी में प्रशिक्षण के लिए गए और अब पास आउट हो चुके है। बता दें कि सौरव को बचपन में स्पोर्ट्स का बड़ा शौक था और स्कूल में वह हेडब्वॉय भी रह चुके है। जब वह 11वीं में थे उनके पिता रघुवीर सिंह नेगी का निधन हो गया। पिता के निधन के बाद मां मीना नेगी ने पूरे परिवार को संभाला और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दी। सौरभ नेगी के बड़े भाई नवनीत नेगी दिल्ली में एक मीडिया हाउस में कार्यरत है तथा उनकी बड़ी बहन विवाहित है और मेरठ में रहती है। सौरव बचपन से ही सेना में जाना चाहते थे और घर से उन्हें बड़े भाई तथा मां ने बहुत सपोर्ट किया। बता दें कि सौरव सेना की लाजिस्टक ब्रांच में फ्लाइंग ऑफिसर बन चुके है और पहली पोस्टिंग उन्हें अंडमान निकोबार में मिली है।

Recent Posts