
नई दिल्ली| देश की पांच महिला सैन्य अफसरों को पहली बार थल सेना की तोपखाना रेजिमेंट में नियुक्ति मिली है|
इन अफसरों में लेफ्टिनेंट महक सैनी, ले.साक्षी दुबे, ले. अदिति यादव, ले. पायस मुदगिल और ले. आकांक्षा शामिल है|
बताते चलें कि इन पांचों में से तीन को चीन से लगती सीमा पर तैनात किया जा रहा है, जबकि दो अफसर पाकिस्तान से लगती सीमा पर देश की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी|
शनिवार को इन सभी महिला अफसरों ने ऑफिसर्स प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) चेन्नई में अपना 1 साल का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है| 19 अन्य पूर्व सैनिक भी रेजीमेंट्स में शामिल किए गए हैं| सेना में तोपखाना रेजीमेंट की 280 यूनिट्स है|
बता दें, लेफ्टिनेंट महक सैनी को साटा (सर्विलांस टारगेट एक्विजिशन एंड रॉकेट) के लिए जरूरी प्रशिक्षण में अनुभव दिए जाएंगे, जबकि अदिति व साक्षी को फिल्ड रेजिमेंट में, पायस को मीडियम और आकांक्षा को रॉकेट रेजीमेंट में तैनात किया गया है|
इन्हें उपकरणों और हथियारों के साथ पुरुष सैनिकों के समान ही कठिन चुनौतियां और हालात से गुजरना होगा| बता दें कि इस दौरान कुमाऊं के होनहारों ने भी ओटीए चेन्नई से अपना 1 साल का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है|
