
नई दिल्ली| कारों में 6 एयरबैग अनिवार्य करने का प्रस्ताव 1 साल के लिए केंद्र सरकार ने टाल दिया है| यह नियम अब अक्टूबर 2023 से लागू होगा|
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है| उन्होंने कहा वाहन उद्योग को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में आ रही बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है| व्यापक आर्थिक परिदृश्य पर इसके असर के मद्देनजर यात्री कारों में न्यूनतम 6 एयरबैग अनिवार्य करने के प्रस्ताव को अगले साल तक टाला गया है|
बता दें कि पूर्व में 8 सीट वाले वाहनों में 1 अक्टूबर से 6 एयरबैग लगाना अनिवार्य किया गया था|
