*उत्तराखंड के 11 जेलों में 22 साल बाद हो रहे प्रमोशन,* पढ़ें पूरी खबर

देहरादून| राज्य के 11 जिलों में 22 साल बाद डिप्टी जेलर और हेड वार्डन के पदों पर प्रमोशन की गए हैं| बताते चलें कि यूपी से अलग राज्य के गठन के बाद इन जेलों पर यह पहले प्रमोशन है| 11 डिप्टी जेलर और 37 हेड वार्डन बनाए गए| लंबे समय से विभिन्न जेलों में डिप्टी जेलर के सभी 44 पद रिक्त थे| इस कारण जेलों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे थे| 11 जेलों में डिप्टी जेलर के 44 पद हैं लेकिन राज्य बनने के बाद धीरे-धीरे इन पदों पर तैनात अफसरों के प्रमोशन होते गए और पद भी खाली होते गए| कुछ ही वर्षों में सारे 44 पद खाली हो गए| एक भी जेल में कोई डिप्टी जेलर नहीं बचा| जबकि जेलों की सुरक्षा के लिए डिप्टी जेलर सबसे अहम पद है| इनमें से 25% पद प्रमोशन और बाकी पद सीधे भरे जाने थे| लेकिन भर्तियां भी नहीं हुई और न ही प्रमोशन होए अब 22 साल बाद 11 डिप्टी जेलर बना दिए गए| दूसरी ओर अब 27 पदों पर भी जल्द ही भर्ती होने वाली है| पहली बार 37 वार्डन में भी प्रमोशन करके उन्हें हैड वार्डन बनाया गया|