
उत्तराखंड की जेलों में कैदियों को और अधिक पौष्टिक व स्वादिष्ट खाना परोसे जाने की तैयारी चल रही है| कैदियों को रोटी, दाल और सब्जी के अलावा देसी घी व सलाद भी भरोसा जाएगा| वही सुबह की जगह शाम को भी एक प्याली चाय दी जाएगी|
अब तक यह व्यवस्था नहीं थी| इस व्यवस्था को लागू करने के लिए सभी जेलों को आदेश जारी कर दिए गए हैं|
दरअसल, शासन की ओर से पुराने मैनुअल को बढ़ाकर नया मैनुअल लाया गया है| इसमें जेल में सुधार के लिए तमाम प्रयास किए गए हैं| जेलों में कैदियों को मिलने वाले खाने व नाश्ते की व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने की तैयारी की जा रही है|
इसके लिए शासन की ओर से जिलों में सर्दी के मौसम में खाने और नाश्ते का नया मेन्यू तैयार किया गया है| अब तक सुबह के समय नाश्ते में ही एक बार चाय मिलती थी, अब बंदियों को दो समय चाय और चार बिस्किट भी दिए जाएंगे|
मेन्यू के अनुसार, जेल में बंद कैदियों को यह खाना नवंबर से फरवरी माह तक ही मिलेगा| फरवरी माह के बाद गर्मी के मौसम के अनुसार खाना और नाश्ता दिया जाएगा|
गर्मी के मौसम के मेन्यू में कुछ बदलाव किए जाएंगे| बता दें, कुछ जेलों में यह व्यवस्था पहले ही शुरू कर दी गई है| कुछ जेलों में अभी प्रक्रिया आधी-अधूरी है| इन सभी जेलों में इस व्यवस्था को जल्द शुरू किया जाएगा|
डीआईजी जेल दधिराम मौर्य के अनुसार, जेल के नए मैनुअल में बंदियों के खाने और नाश्ते में कई बदलाव किए गए हैं| इसमें देसी घी, गुड़ और सलाद आदि की व्यवस्था की गई है| बंदियों को मोटा अनाज बाजार और मंडुवे की मिक्स रोटियां दी जाएगी| साथ ही 5 ग्राम देसी घी, सलाद में प्याज, लहसुन, नींबू, टमाटर और प्याज दिया जाएगा| 50 ग्राम गुड़ भी दिया जाएगा|
