उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदान किया यह पुरस्कार

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए| इसमें उत्तराखंड के डिजास्टर मिटीगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर को 2020 का सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार दिया गगया|


यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड से आपदा प्रबंधन सचिव एसए मुरुगेशन ने ग्रहण किया| वर्ष 2020 के व्यक्तिगत श्रेणी में यह पुरस्कार सीआईएसएफ के पूर्व डीजीपी कुमार मुन्नन सिंह को प्रदान किया गया| 2019 की बात करें तो एनडीआरएफ की 8वीं एवं 9वीं बटालियन को यह पुरस्कार मिला है|
जानकारी के अनुसार 2021 के लिए डॉ राजेंद्र कुमार भंडारी तथा गैर सरकारी संस्था सीड्स को यह पुरस्कार दिया गया| जबकि 2022 के लिए प्रोफेसर विनोद शर्मा गुजरात इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है|