प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विदाई समारोह पर रखा रात्रिभोज….. यह लोग रहे शामिल

नई दिल्ली। देश में बीते 18 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति चुनाव होने के बाद 21 जुलाई 2022 को परिणाम भी आ गए हैं और उसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू को देश का नया राष्ट्रपति चुन लिया गया है जिसके बाद अब पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विदाई समारोह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रात्रि भोज रखा गया जिसमें कई पद्म पुरस्कार विजेता और आदिवासी नेता भी शामिल रहे। बता दें कि इस मौके पर फर्स्ट लेडी सविता कोविंद भी मौजूद थीं। देश में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल आगामी 24 जुलाई 2022 को समाप्त होने जा रहा है जिसके बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को शपथ ग्रहण करेंगी इन्हें भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना शपथ दिलाएंगे।