इस दिन उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

8 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करने उत्तराखंड आएंगे| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे अनुरोध किया था|


जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रदेश सरकार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने की सूचना मिल गई है| साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित सुरक्षा तैयारी में भी जुड़ गया है|


मिल रही जानकारी के अनुसार, जल्द तैयारी को लेकर मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री धामी के स्तर पर बैठकें बुलाई जा सकती है|