
नई दिल्ली। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद अब उनका अंतिम संस्कार होने वाला है जिसमें दुनिया के कई देशों के नेता शामिल होंगे इसी दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी 17 से 19 सितंबर 2022 को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी तथा भारत सरकार की ओर से वह संवेदना व्यक्त करने के लिए लंदन यूनाइटेड किंगडम जाएंगी। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुनिया के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है तथा इससे पहले सोमवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस के आवास पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के लिए शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर भी किए गए।
बता दें कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन बीते गुरुवार को हो गया है उनके निधन के पश्चात उनके अंतिम संस्कार तक दुनिया के कई देशों ने उनके निधन पर दुख भी व्यक्त किया है।महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा ब्रिटेन पर काफी लंबे समय तक शासन किया गया और अब उनके निधन के बाद किंग चार्ल्स को ब्रिटेन का नया सम्राट बनाया जा चुका है। ब्रिटेन के लंदन में आगामी 19 सितंबर 2022 को राजकीय सम्मान के साथ महारानी एलिजाबेथ की अंतिम यात्रा निकलेगी जिसमें दुनिया भर के कई नेता शामिल होंगे। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी उन्हें याद करते हुए कहा गया कि वे हमारे जमाने की एक दिग्गज शासक रह चुकी हैं जिन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया है। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अंतिम यात्रा पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी सम्मिलित होने वाली हैं जोकि आगामी 17 से 19 सितंबर तक ब्रिटेन के दौरे पर रहेंगी।

