76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, इतने बजे होगा प्रसारण

भारत स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंग गया है| लोगों में खूब जोश दिख रहा है| इसी उपलक्ष्य में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार यानी आज 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे| राष्ट्रपति भवन ने बीते दिवस कहा कि यह संबोधन आकाशवाणी के राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम 7:00 बजे से प्रसारित किया जाएगा| इसे दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा| दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारण किया जाएगा|


बता दें बीते दिवस राजधानी दिल्ली से जम्मू कश्मीर समेत पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली गई| नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों से सोशल मीडिया पर डीपी तिरंगा लगाने की अपील की है| पीएम मोदी ने भी अपनी डीपी बदल दी है| उन्होंने लोगों से तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर www.harghartiranga.com पर अपलोड करने का भी आग्रह किया है|