8 से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, उत्तराखंड का पहला दौरा

देहरादून| राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 8 दिसंबर को 2 दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रही है| यहां वह द प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित आशियाना में रात्रि विश्राम करेंगे| 8 व 9 दिसंबर को वह देहरादून में ही रहेंगी| राष्ट्रपति का प्रस्तावित कार्यक्रम शासन और संबंधित संस्थाओं को मिल चुका है|


राष्ट्रपति 8 दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगे| जिसके बाद वह राजभवन जाएंगे| रात को वह वहीं आशियाना में विश्राम करेंगी| 9 दिसंबर को राष्ट्रपति पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगे और फिर दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी| राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर शासन स्तर पर तैयारियों के लिए बैठक हुई| जिसमें सुरक्षा को लेकर सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं|