उत्तराखंड में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बीते बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तराखंड पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उनका स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून तक देहरादून के दौरे पर रहेंगी और इसी बीच आज वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। जॉलीग्रांट से सड़क मार्ग से दून पहुंचने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति निकेतन में भव्य एम्फीशिएटर का उद्घाटन किया साथ ही कर्मचारियों के क्वार्टर ,अस्तबल और बैंरकों के निर्माण का भी शिलन्यास किया और जनता के लिए 24 जून से राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन को खोल दिया जाएगा।

Leave a Reply