
उत्तरकाशी| आज 14 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने जा रहे हैं| शीतकाल के लिए चार धामों के कपाट बंद करने की तैयारी जोरो पर है| 14 को गंगोत्री धाम जबकि 15 नवंबर को बाबा केदार और यमुनोत्री मंदिर के कपाट विधि-विधान से बंद होंगे|
बद्रीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को बंद होंगे| इससे पहले बद्रीनाथ में पंच पूजा की रस्में निभाई जाएगी|
बता दें इस बार 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था| 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से यात्रा पूर्ण रूप से संचालित हुई|
प्रदेश सरकार ने यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है| जिसमें 75 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण करवाया है|
बता दें अब तक 56.65 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो चारधाम यात्रा के इतिहास में नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ है|
