राजनीति:- परिवार का मामला था सुलझ गया……. मंत्री हरक को लेकर जानिए क्या बोले पुष्कर सिंह धामी

बीते शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने पार्टी से नाराजगी जताते हुए इस्तीफे की बात की थी इसके बाद कांग्रेस के बाद भाजपा में भी अंतर्कलह शुरू होती दिखाई दे रही थी। मगर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात कही है, कि यह मामला सुलझ चुका है मंत्री हरक सिंह रावत को पार्टी से जो भी नाराजगी थी वह दूर हो चुकी हैं। साथ में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह मामला हमारे परिवार का था और हमने सुलझा लिया है इसमें दबाव और परेशानी की कोई बात नहीं है।

तथा उन्होंने यह भी कहा कि 1 जिले में 2 मेडिकल कॉलेजों को लेकर जो बातें सामने आ रही थी उसका भी समाधान पार्टी ने निकाल लिया है तथा कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए कैबिनेट में पैसा स्वीकृत कर दिया गया है। तथा इसी संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि भाजपा में सब कुछ ठीक चल रहा है। तथा उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने पार्टी को कोई इस्तीफा नहीं दिया है उन्होंने इस बात को कहा जरूर इसके पीछे कोई वजह रही होगी मगर अब भाजपा में सब कुछ सुलझ चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की बातों से साफ जाहिर होता है, कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अब भाजपा से इस्तीफा नहीं देंगे तथा उनकी पार्टी से चल रही नाराजगी भी अब दूर हो चुकी हैं।