उपचुनाव के लिए कॉन्ग्रेस किस प्रत्याशी को मैदान पर उतारेगी ये बात अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है| लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि मंथन के बाद चंपावत उपचुनाव के लिए पार्टी के योग्य प्रत्याशी का चयन किया जाएगा| कॉन्ग्रेस पूरी मेहनत से उप चुनाव लड़ेगी और जीत भी दर्ज करेगी| अपने आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने दावा किया कि पार्टी कर्मठ उम्मीदवार के चयन के साथ ही पूरी मेहनत से चुनाव लड़ कर चंपावत सीट पर उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी| कांग्रेस संगठन को लेकर माहरा ने कहा कि प्रथम राष्ट्रीय, द्वितीय संगठन और तृतीय व्यक्ति की प्राथमिकता के आधार पर संगठन में काम किया जाएगा| धरातल पर काम करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जा रही है|
Recent Posts
- बागेश्वर – जिलाधिकारी ने जिला योजना,राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा
- Uttarakhand:- राजभवन में इस दिन से लगेगी पुष्प प्रदर्शनी….. 15 विभिन्न श्रेणियो की प्रतियोगिताओं के लिए दिए जाएंगे 162 पुरस्कार
- Uttarakhand:- समान नागरिक संहिता से संबंधित शंकाओं को दूर करने हेतु जारी हुआ मोबाइल नंबर
- Uttarakhand:- राज्य की झोली में एक और स्वर्ण पदक…..पढ़े पूरी खबर
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025:- एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त, आप की स्थिति अलग-अलग अनुमानों में भिन्न