
नई दिल्ली| आम आदमी पार्टी को सूचना एवं प्रचार निदेशालय (डीआईपी) ने 164 करोड़ रुपए की वसूली का नोटिस जारी किया है|
मिल रही जानकारी के अनुसार भुगतान 10 दिनों के भीतर करने के लिए कहा गया है|
बताते चलें कि दिल्ली उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव को 2015-2016 के दौरान सरकारी विज्ञापनों की आड़ में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए आप से 97 करोड़ रुपए वसूलने का निर्देश दिया था| इसके 1 माह बाद नोटिस भेजा गया है लेकिन इसमें रकम 164 करोड रुपए कर दी गई है| इस राशि में ब्याज भी शामिल किया गया है| अगर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को तय समय तक रकम का भुगतान नहीं करेंगे तो आप की संपतियां भी कुर्क की जा सकती है|

