![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
अल्मोड़ा। आज दिनांक 19 जनवरी 2022 को पुलिस ने लोधिया चेक पोस्ट पर एक रोडवेज बस से प्रतिबंधित चुनाव प्रचार सामग्री को जब्त किया है। दरअसल विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो जाए इसलिए पुलिस द्वारा चेक पोस्टों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा इसी अभियान के दौरान लोधिया बैरियर के पास पुलिस और एफएसटी की संयुक्त टीम ने रोडवेज बस से प्रतिबंधित चुनाव प्रचार की सामग्री को जब्त कर लिया है।
यह अभियान पुलिस उपाधीक्षक राजीव रौतेला के नेतृत्व में चलाया गया। तथा रोडवेज बस से प्राप्त चुनाव प्रचार सामग्री का कोई बिल ना होने के कारण एफएसटी के मजिस्ट्रेट दीपक सिंह की मौजूदगी में सामग्री को जब्त करके सीज कर दिया गया है। तथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट भी रिटर्निंग ऑफिसर को भेज दी गई है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)