
70 साल से अधिक उम्र की दादी का हरकी पैड़ी स्थित पुल से गंगा में छलांग लगाते हुए स्टंट सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है| दादी हरियाणा की जींद बताई जा रही है| जो गंगा स्नान करने हरिद्वार पहुंची थी| दादी ने उ फनती गंगा में छलांग दी और तैरकर आसानी से घाट के किनारे पहुंच गई| दादी के स्टंट के बाद पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं| वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं|
सूट सलवार पहने और मेहंदी से रंगे बालों वाली दादी का स्टंट देखकर हर कोई हैरान है| वायरल वीडियो में हरकी पैड़ी के पास कांगड़ा घाट को जोड़ने वाले आर्च पुल पर कुछ युवा गंगा में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं| युवाओं से बात करने के बाद दादी भी गंगा में छलांग लगाने के लिए तैयार हो गई| एक युवक दादी से गंगा की मुख्यधारा में कूदने के लिए इशारा करता है| युवक से बात करते हुए दादी पुल की रैलिंग को लाकर सीधे गंगा में कुछ जाती है| दादी के गंगा में कुदते हुए पुल पर मौजूद श्रद्धालुओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दि| 24 सेकंड की वीडियो में दादी गंगा में कूदने के बाद आसानी से तैरकर घाट के किनारे पहुंच जाती है| चंद सेकेंड में वीडियो सोशल मीडिया पर छा गई| जिसने वीडियो वायरल की है उसने कैप्शन दिया है ‘हमारी दादी क्या छोरों से कम है’
कहा जा रहा है कि दादी के साथ आए उनके किसी परिचित ने वीडियो बनाकर वायरल किया है| हरकी पैड़ी पर पुलिस का पहरा रहता है| गंगा में स्नान करने या स्टंट के दौरान डूबने से अक्सर श्रद्धालुओं की मौत हो जाती है| इस मामले में एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने जांच के निर्देश दे दिए हैं|
