कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कर्नाटक के शिमोगा में हुए हत्याकांड में मारे गए बजरंग दल के नेता हर्ष के आरोपियों को पुलिस एक-एक करके पकड़ रही है अभी तक पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें से बुधवार को पुलिस द्वारा दो आरोपियों को और गिरफ्तार किया गया है। मगर शिमोगा में अभी भी स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है जिस कारण शिमोगा में लगे कर्फ्यू को 25 फरवरी 2022 तक और बढ़ा दिया गया है राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने निर्देश दिए हैं कि पुलिस स्टेशनों में पिछले 5 साल से तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जाए। तथा उन्होंने यह भी कहा है कि बजरंग दल के नेता हर्ष की हत्या करने वालों का अपराधिक इतिहास रहा है और यह सभी शिमोगा में ही रहते हैं। उन्होंने कहा है कि हर्ष के दोषियों के प्रति पुलिस को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए और इस मामले में जो भी पुलिस गैर जिम्मेदारी दिखाएगी उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। तथा हर्ष की हत्या के मामले में जब उनसे सवाल पूछा गया तो ज्ञानेंद्र ने जवाब देते हुए कहा है कि इस मामले की हर तरह से जांच हो रही है और इस मामले को सामान्य हत्या के तौर पर नहीं लिया जा रहा है बल्कि इसके लिए पुलिस द्वारा विशेष कार्यवाही की जा रही है। मगर जो भी हो कर्नाटक में स्थिति अभी भी तनाव पूर्ण बनी हुई है और इसी स्थिति को देखते हुए आगामी 25 फरवरी 2022 तक यानी कि कल तक शिमोगा में कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है।