अल्मोड़ा- जिले में सोने के आभूषण चुराने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार…… पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में इन दिनों ठगी और चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि जिले में सोने के जेवर चुराने वाले आरोपित को पुलिस ने 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है और आरोपित के कब्जे से जेवर भी बरामद कर लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा टम्टा मोहल्ला निवासी एक युवती ने कोतवाली में आज मंगलवार के दिन तहरीर दी थी और पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के 4 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपित अवधेश टम्टा पुत्र राजेश टम्टा निवासी टम्टा मोहल्ला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने बेस तिराहे के पास से गिरफ्तार किया और आरोपित के कमरे से चोरी किया गया कमरबंद ,2 जोड़ी बिछुए, 1 जोड़ी चांदी की पायल, तीन कान के टॉप्स, दो नोज रिंग, एक लॉन्ग व एटीएम भी बरामद किया गया। पुलिस टीम में इस दौरान धारानौला चौकी प्रभारी एसआई दिनेश परिहार कांस्टेबल खुशाल राम शामिल रहे।