राहुल गांधी पर ईडी की कार्यवाही के विरोध में देहरादून में धरना दे रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून| आज 13 जून को राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी हुई| जिसके बाद राहुल गांधी पर ईडी की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस ने देहरादून स्थित प्रवर्तन निदेशालय के बाहर धरना दिया| कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहारा और चकराता विधायक प्रीतम सिंह की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की| जिसके बाद धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया| इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार महंगाई से आमजन का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष को निशाना बना रही है| सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है| जिसे कांग्रेसी बर्दाश्त नहीं करेंगे| कांग्रेस के विधायक व नेता प्रवर्तन निदेशालय के बाहर धरना दे रहे हैं| इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चकराता के विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, संदीप चमोली, राजेंद्र शाह आदि मौजूद रहे|