Uttarakhand-hldwani स्पा सेंटरों में पुलिस की कार्यवाही तेज….. छापेमारी के दौरान पकड़ में आई 10 युवतियां

हल्द्वानी। पुलिस द्वारा बीते शनिवार को स्पा सेंटरों में फिर से छापेमारी की गई। बता दें कि पुलिस की यह कार्यवाही शुक्रवार से चल रही है और शनिवार को भी जारी रही। शनिवार को कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 2 सपा सेंटरों से दिल्ली की 10 युवतियों को पकड़ा। यह सभी बगैर सत्यापन और मानकों के विरुद्ध काम कर रही थी। काउंसलिंग के लिए इन्हें वन स्टॉप सेंटर भिजवा दिया गया है।स्पा सेंटरों में छापा मारने के लिए सीओ विभाग दीक्षित की अगुवाई में पुलिस की 15 टीमों का गठन किया गया। इस बीच पुलिस को नैनीताल रोड स्थित सेवन- हेवन व हिमालय स्पा सेंटर से गड़बड़ी की खबर मिली जिसके बाद उन्होंने वहां छापा मारा और 10 युवतियां पकड़ में आई। इन्हें वहां काम करने के लिए अधूरे मानकों के साथ रखा गया था।जब युवतियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अन्य जानकारियां भी पुलिस को दी हैं तथा युवतियों को सुरक्षा की दृष्टि काउंसलिंग के लिए वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है और आज रविवार के दिन भी स्पा सेंटरों में कार्यवाही जारी रहेगी। बीते शुक्रवार को भी पुलिस की 14 अलग-अलग टीमों ने एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देशानुसार स्पा सेंटर के खिलाफ कार्यवाही की और इस दौरान पुलिस द्वारा स्पा सेंटरों का 70,000 का चालान भी किया गया।