
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ के पार्वती कुंड में पूजा अर्चना की और सेना, आईटीबीपी और बीआरओ के साथ स्थानीय लोगों से बातचीत की |
पीएम मोदी आज सुबह हेलीकॉप्टर से आदि कैलाश पहुंचे| जहां बेस कैंप में सेना के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया| बेस कैंप से प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से पार्वती सरोवर स्थित शिव मंदिर पहुंचे| जहां पर रंगा समाज के लोगों ने पीएम का पारंपरिक परिधान रंगा व्यंथला पहनाया| उसके बाद उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और डमरू बजाकर भगवान शिव की आराधना की| फिर उन्होंने व्यू प्वाइंट से आदि कैलाश की भव्यता के दर्शन किए| उन्होंने यहां पर बनाए गए ज्ञान स्थल से ध्यान भी लगाया| इसके बाद गुंजी के लिए रवाना हुए|
प्रधानमंत्री मोदी का पिथौरागढ़ में नैनी सैनी एयरपोर्ट से लेकर सभा स्थल स्पोर्ट्स स्टेडियम तक भव्य स्वागत किया गया| इसके लिए जगह-जगह छलिया, कलाकारों के दल मौजूद हैं| नैनी सैनी से सभा स्थल तक दीवारों में कुमाऊनी संस्कृति से संबंधित आकृतियां उकेरी गई है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि कैलाश के दर्शन करने के बाद ज्योलिंगकांग से गुंजी पहुंच गए हैं| यहां पर रं समाज के लोग ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत कर रहे हैं| प्रधानमंत्री मोदी ने गुंजी गांव में उत्तराखंड के पारंपरिक संगीत, वाद्ययंत्र पर हाथ आजमाया और स्थानीय कलाकारों, भारतीय सेना, आईटीबीपी और बीआरओ कर्मियों के साथ बातचीत की|

