
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 27 फरवरी को उत्तराखंड में आने का कार्यक्रम टल चुका था जो कि अब 6 मार्च को रखा गया है। 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड राज्य के हर्षिल और मुखबा दौर पर आ रहे हैं इस दौरे के लिए उत्तरकाशी की स्थानीय वेशभूषा ऊन की भेंडी के साथ पजामा और पहाड़ी टोपी उनके लिए तैयार की गई है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भेड़ की ऊन की स्लेटी रंग की भेंडी पहनेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान उस क्षेत्र की वेशभूषा का खास ध्यान रखते हैं और इस बार भी जब वह 6 मार्च को यहां आएंगे तो यहां की वेशभूषा धारण करके इसकी शान बढ़ाएंगे।

