भारत के चैंपियन बनने पर खिलाड़ियों की पत्नियों को मिलेगा यह स्पेशल तोहफा, पढ़े पूरी खबर

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत के शानदार प्रदर्शन से देशभर में खुशी का माहौल छाया हुआ है| भारत की लगातार चार जीत के बाद देश के अलग-अलग जगह से उत्साह की तस्वीर सामने आ रही है| यही नहीं वर्ल्ड कप में भारत की लगातार जीत की छाप अब दुनियाभर में मशहूर बनारसी साड़ियों पर भी दिखने लगी है| वाराणसी के बुनकरों ने वर्ल्ड कप स्पेशल साड़ी बाजार में उतरी है|


जिसकी कीमत 18,000 रुपये है|
वाराणसी के बुनकर सर्वेश श्रीवास्तव के मुताबिक, इस साड़ी को प्योर सिल्क से बनाया गया है| इसे तैयार करने में करीब 1 महीने का समय लगा है और पूरी साड़ी पर क्रिकेट और वर्ल्ड कप को जरी से खूबसूरत तरीके से उकेरा गया है| क्रिकेट प्रेमी महिलाओं और सेलिब्रिटी इस साड़ी को पसंद कर रही है|


उन्होंने कहा कि यह साड़ी बनारस के बुनकरों ने भारतीय टीम को समर्पित की है| इसमें वर्ल्ड कप के साथ, बैट, बॉल और स्टम्प को उकेरा गया है|
उन्होंने ऐलान किया है कि यदि इस वर्ल्ड कप में भारत ने जीत हासिल की और 2011 का इतिहास फिर से दोहराया तो, भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों के घर की महिलाओं को यह साड़ी गिफ्ट के तौर पर देंगे|