हिमस्खलन की चपेट में आकर पिथौरागढ़ के जवान विकास कुमार शहीद

उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ निवासी विकास कुमार सिक्किम में ड्यूटी पर तैनात थे और यहां हिमस्खलन की चपेट में आने से वह शहीद हो गए है उनके शहीद होने की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिथौरागढ़ के 19 वर्षीय जवान विकास कुमार के परिवार समेत पूरे जिले में शोक की लहर है वह पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी गढ़कोट सुकोली गांव के निवासी थे और सिक्किम में ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से उनकी जान चली गई तथा उनके साथ के अन्य दो साथी सुरक्षित बच गए इस घटना के बाद पूरे जिले में शोक की लहर है और विकास के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बीते 29 मार्च को वह अपने दो साथियों के साथ सीमा पर गश्त कर रहे थे इसी दौरान हिमस्खलन हुआ और वह उसकी चपेट में आ गए जिसके चलते उनकी जान चली गई।

Leave a Reply